Kohramlive : देश के किसानों के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी किसान है और पशुपालन करते हैं तो अब केंद्र सरकार की ओर से आपको पूरे 3 लाख रुपये का फायदा मिलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा पशुपालन करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाती है। इस कार्ड का नाम पशु किसान क्रेडिट कार्ड (PashuKisan Credit Card) है, जिसके तहत आपको 3 लाख रुपये का लोन मिलेगा
पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सुविधा
बता दें जो भी किसान गाय, भैंस, बकरी पालन, मछली पालन जैसे कार्यों में लगे हुए हैं, उन सभी किसानों को सरकार की तरफ से यह कार्ड दिया जा रहा है। केंद्र सरकार इस स्कीम के तहत केंद्र और राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है, जिससे देशभर में दूध, दूध के प्रोडक्ट्स और मांस की कमी को पूरा किया जा सके। पहले पशुपालकों को लोन के लिए बैंक से अप्लाई करना होता था, लेकिन अब से पशु किसान क्रेडिट कार्ड के तहत उनको जरूरत पड़ने पर आसानी से लोन मिल जाता है। इसके अलावा मोदी सरकार ने किसानों को पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6000 रुपये का फायदा दे रही है।
किसानों के पास होने चाहिए ये डॉक्युमेंट्स
- किसान का आधार कार्ड
- पैनकार्ड
- किसान की भूमि का विवरण (खसरा खतौनी आदि की नकल)
- पासपोर्ट साइज फोटो
सरकार की ओर से किसानों को मिलती है सब्सिडी
इस समय पशुपालकों को Credit Card के जरिए अधिकतम 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इस क्षेत्र के लिण् यह अधिकतम लोन की सीमा है। इस लोन पर बैंक की ओर से 7 फीसदी की दर से ब्याज लिया जाता है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें पशुपालकों को इस पर सब्सिडी भी देती है। अगर कोई भी किसान इस पर सब्सिडी लेना चाहता है तो उसे अपना लोन एक साल की समय लिमिट के अंदर ही चुकाना होगा।
इसे भी पढ़ें :खगड़िया में गंगा और बूढ़ी गंडक उफनाई, देखें…
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नितिन गडकरी बोले- कुएं में कूद जाऊंगा, पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा, जानिए और क्या कहा…












