Kohramlive: केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री तथा बीजेपी के कद्दावर नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि वह कांग्रेस में नहीं जाएंगे। कांग्रेस में जाने से अच्छा कुएं में कूदना पसंद करेंगे, क्योंकि उनकी विचारधारा कांग्रेस से मेल नहीं खाती है। गडकरी ने यह बात नागपुर में उद्यमियों के एक सम्मेलन में कही।
मानवीय संबंध अहम
गडकरी ने बताया कि उनके बचपन के दोस्त और कांग्रेस के नेता श्रीकांत जिचकर ने मुझे सलाह दी थी कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ जाऊं। यह उस दौर की बात है, जब मैं छात्र नेता था और भाजपा हार जाती थी।गडकरी बोले- जब आपको सफलता मिलती है और उसकी खुशी आपको अकेले होती है तो फिर उसका कोई मतलब नहीं है। यदि आपको मिली सफलता की खुशी आपके साथ काम करने वाले लोगों को भी होती है तो फिर यह अच्छी होती है। कारोबार हो या राजनीति दोनों में मानवीय संबंध अहम हैं। कैसे भी हालात हों, किसी को इस्तेमाल करके फेंकना नहीं चाहिए।
हारने से खत्म नहीं होता आदमी
गडकरी ने रिचर्ड निक्सन की एक बात का जिक्र करते हुए कहा कि कोई व्यक्ति हारने से खत्म नहीं होता, लेकिन मैदान छोड़ने से खत्म हो जाता है। हमें हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि अहंकार और आत्मविश्वास में क्या फर्क होता है। अच्छे दिन हों या बुरे दिन, जब एक बार किसी का हाथ थाम लें, उसे थामें रहें।
इसे भी पढ़ें :1 September से बदल जाएंगे कई नियम, जानिए कैसे आपकी जेब पर पड़ेगा असर
इसे भी पढ़ें :नसीम शाह रोते हुए लौटे थे ड्रेसिंग रूम, देखें UNSEEN VIDEO
इसे भी पढ़ें : न्यू’ड फोटोशूट मामले में पुलिस के सामने रणवीर सिंह की पेशी, जानें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :जियो इस बड़ी कंपनी के साथ मिलकर लॉन्च करेगी सस्ता 5G फोन, जानें फीचर्स
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो












