spot_img
spot_img

नया LPG Connection लेना हुआ महंगा, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : महंगाई की मार से चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है। अब खबर आ रही है की नया LPG Connection गुरुवार से 850 रुपये महंगा हो जाएगा। उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी चार्ज के रूप में अब 750 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे, जबकि 100 रुपये रेगुलेटर पर भी बढ़ाए गए हैं। नई दरों के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू नए सिलेंडर के लिए 3957 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले यह 3107 रुपये का मिलता था। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर सिक्योरिटी 1450 से बढ़ाकर 2200 रुपये की गई है। वहीं पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर पर सिक्योरिटी 800 से 1150 रुपये और रेगुलेटर के भी दाम बढ़े हैं।

दो सिलेंडर के लिए इतने रुपये देने होंगे 

गुरुवार से उपभोक्ता दो सिलेंडर वाला कनेक्शन लेने गैस एजेंसी पर जाते हैं तो हरिद्वार में उपभोक्ताओं को 1600 रुपये अतिरिक्त जमा करने पड़ेंगे। पहले दो सिलेंडर वाले कनेक्शन पर सिक्योरिटी के रूप में 3050 रुपये जमा होते थे, जो अब बढ़कर 4650 रुपये हो जाएंगे। दो सिलेंडर वाले कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जैसी ही एजेंसियों को मालूम हुआ कि गुरुवार से सिक्योरिटी पर दाम बढ़ रहे तो शहर में एक भी नया कनेक्शन जारी नहीं किया गया। एजेंसियों के संचालकों ने टालमटोल शुरू कर दिया। जबकि दाम बढ़ने की जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी गई थी। कम्प्यूटर पर नए रेट अपडेट हो गए हैं।

उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ी 

उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए पहले सिलेंडर पर सिक्योरिटी के रूप में 1400 रुपये सरकार जमा करती है। अब जो उपभोक्ता आगामी दिनों में अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल कराने की सोच रहे है  उन्हें दूसरे सिलेंडर के लिए बढ़ी हुई सिक्योरिटी 2200 रुपये जमा करने होंगे। इससे उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ गई है।

कनेक्शन की कीमत

गैस की कीमत 1022 रुपये
सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी राशि 2200 रुपये
रेग्युलेटर के लिए सिक्योरिटी 250 रुपये
इंस्टालेशन के लिए 118 रुपये
एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज 118 रुपये
ब्लूबुक के लिए 59 रुपये
पाइप के लिए 190 रुपये

इसे भी पढ़ें : 70 का पति, 25 की पत्‍नी, बच्चे की उम्र दो साल… गजब है इस परिवार की केमिस्ट्री

इसे भी पढ़ें : करण जौहर पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, कोर्ट में तलब… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिस कप्तान से मांगा गया स्पष्टीकरण, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : आधा ग्लास दूध के वास्ते किचकिच, बीबी का बहा खून, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : BTET परीक्षा को लेकर बिहार सरकार का बदला बयान, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का सख्त निर्देश… वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे से सभी आरा मिलों को हटाएं

इसे भी पढ़ें : हवाई यात्रियों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी, जान लें नहीं तो होगी परेशानी

इसे भी पढ़ें : Topless होकर आयुष्मान खुराना की Wife ने दिखाया एक निशान… जानिये क्या

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...