कोहराम लाइव डेस्क : ट्रेन का टिकट लेने के बाद कई बार ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं कि हमें टिकट कैंसिल कराना पड़ता है। इस स्थिति में रिफंड की जानकारी होना बहुत जरूरी है। टाइमिंग पर ध्यान दें, तो रिफंड की बड़ी रकम हमें मिल सकती है। ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बुक टिकट कैंसिल कराने पर हमें टिकट के मूल्य का कुछ पैसा वापस मिलता है। यदि 30 मिनट से कम का वक्त बाकी रह गया तो कुछ नहीं मिलता है। हां, रिजर्वेशन क्लास और टाइमिंग के हिसाब से कैंसिलेशन का चार्ज अलग-अलग हैं।
कनफर्म टिकट कराने पर कितना रिफंड मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी erail.in से भी ली जा सकती है। erail.in के होम पेज पर रिफंड का सेक्शन है, जिसमें रिफंड की पूरी गाइडलाइंस बताई गई है। जाने लें कि अगर टिकट कनफर्म है और ट्रेन खुलने से 12 घंटे पहले और 48 घंटे पहले के बीच टिकट कैंसिल किया जाए, तो रेलवे प्रत्येक पैंसेजर पर टिकट मूल्य का न्यूनतम 25 प्रतिशत या टिकट कैंसिल कराने पर प्रति पैसेंजर 60 रुपये में से जो ज्यादा होगा, वह चार्ज लेता है।
इसे भी पढ़ें : राज्यपाल के बाद अब वित्त मंत्री ने लगवाया टीका, कहा-वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित
आरएसी या वेटिंग को ट्रेन खुलने के 30 मिनट पहले कराना होगा कैंसिल
अगर किसी ने स्लीपर क्लास में रिजर्वेशन कराया है और टिकट वेटिंग लिस्ट में है या फिर आरएसी है तो ट्रेन खुलने से 30 मिनट पहले ही टिकट कैंसिल कराना होगा। 30 मिनट से पहले टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे प्रति यात्री 60 रुपये का शुल्क वसूलता है। अगर टिकट कनफर्म हो गया है और ट्रेन खुलने से 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराया जा रहा है तो सेकेंड क्लास स्लीपर पर 120 रुपये, एसी-3 पर 180 रुपये, एसी-2 पर 200 और फर्स्ट AC एग्जक्यूटिव क्लास पर 240 रुपये का चार्ज कट जाता है।
इसे भी पढ़ें : UPPSC ने जारी की आवेदन की करेक्शन लिस्ट, जानें कब तक करना है सुधार












