कोहराम लाइव डेस्क : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा- 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 1,09,552 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है। इसमें 15,898 फीमेल और 93,654 मेल कैंडिडेट्स शामिल है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंगे : …और आंदोलनरत संविदाकर्मियों पर बरस पड़ी पुलिस की लाठियां
260 कैंडिडेट्स का रोका परिणाम
रिजल्ट के साथ ही आयोग ने कटऑफ भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स में से 260 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है। इसके अलावा आयोग ने फिलहाल केरल राज्य का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। PET/PST में कुल 1,52,265 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 1,09,552 कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन हुआ।
इसे भी पढ़ेंगे : घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देखते ही देखते…














