spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

…और आंदोलनरत संविदाकर्मियों पर बरस पड़ी पुलिस की लाठियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची के बिरसा चौक पर संविदाकर्मियों पर बरसीं लाठियां। इसमें कई कर्मी घायल हो गए। अपनी मांगों को लेकर वे CM आवास ज्ञापन सौंपने के इरादे से निकले थे, तभी पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई और फिर हुआ लाठीचार्ज। 14वें वित्त आयोग के संविदाकर्मी 25 दिसंबर से यहां आंदोलन पर बैठे हैं। लाठी चार्ज के बाद आंदोलित संविदाकर्मी और आक्रोशित हो गये और पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करने लगे।

इसे भी पढ़ें : जेल प्रशासन और गृह विभाग से मांगा जवाब, लालू के जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला

क्या मांगें हैं इन संविदाकर्मियों के

सूबे के सभी जिलों में 14वें वित्त आयोग के 2015 -16 संविदा पर जूनियर इंजानियर और कंप्यूटर ऑपरेटर रखे गये थे। हर प्रखंड में दो जूनियर इंजीनियर और प्रत्येक तीन पंचायत पर एक लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त हुए थे। 14वें वित्त आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2020 को खत्म हो गया।

फिर पंचायतों में राशि शेष रहने के आधार पर जिलों के डीसी को इन कर्मचारियों को अधिकतम तीन माह का संविदा अवधि विस्तार करने को निर्देशित किया गया था। लेकिन अबतक इनकी संविदा विस्तार नहीं हुई है। इसको लेकर ये आंदोलनरत है। कई मंत्रियों को इस संबंध में ज्ञापन भी दे चुके हैं, मगर कोई नतीजा नहीं निकला है।

इसे भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद, जानिए देश का क्‍या है मिजाज

इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में घायल की बेझिझक करें मदद, इतना इनाम देगी सरकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...