Gaya : गया के घोर नक्सल प्रभावित इलाके इमामगंज में जोरदार बम के धमाके हुये। रात करीब दो बजे एक के बाद एक हुए धमाको की गूंज से पूरा इलाका थर्रा गया। यह धमाके डीएसपी स्कूल के पास हुये। यह स्कूल इमामगंज थाना से 600 मीटर की दूरी पर है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 4 जिंदा बम बरामद किए। एक बम का वजन एक किलो के करीब है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे CCTV को खंगाल रही है। लगातार हुए इस धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल है।
थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस देर रात ही घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से चार बम बरामद किए हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज से अपराधियों की खोज की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है…
इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा
इसे भी पढ़ें : बोकारो में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, देखें…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक को उम्रकैद…
इसे भी पढ़ें : अगले तीन-चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट….देखें कहां
इसे भी पढ़ें : GST चोरों की अब खैर नहीं, डिफॉल्टरों को…
इसे भी पढ़ें : नेम निष्ठा और आस्था के पहले अर्घ्य पर घाटों पर उमड़ी भीड़… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पलामू का मोस्ट वांटेड बैजनाथ यादव धराया, टॉप कमांडर के लिए वसूलता था लेवी












