Kohramlive : पानी हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी और फायदेमंद है। शरीर के सभी अंगों को सही तरीके से काम करने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। हमारे शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से भरा हुआ है। इसे पीने से हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर के सभी अपशिष्ट और टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
सेहत के लिए इतना पानी है फायदेमंद
इसे लेकर कोई भी गाइडलाइन सेट नहीं है कि किसी भी व्यक्ति को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए। आपके शरीर को पानी की जरूरत कितनी है वह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, आपका बॉडी वेट कितना है। साथ ही मौसम का भी इसमें काफी बड़ा रोल होता है। बीएलके-मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजी एंड यूरो ऑन्कोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. यजवेंद्र प्रताप सिंह राणा के मुताबिक, ‘नॉर्मल दिनों में 3 लीटर और गर्मियों में 3.5 लीटर तक पानी पीना सेफ माना जाता है।’
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से…
रिसर्च के मुताबिक जरूरत से ज्यादा पानी पीने से वॉटर पॉइजनिंग, इन्टॉक्सिकेशन और दिमाग से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बहुत ज्यादा पानी पीने से दिमाग और शरीर की कोशिकाओं में सूजन आने लगती है। जब दिमाग की कोशिकाओं में सूजन आती है तो इससे दिमाग पर प्रेशर पड़ता है, जिससे कंफ्यूजन, नींद आना और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दिमाग पर जब ये प्रेशर बढ़ता है तो इससे हाइपरटेंशन और ब्रैडीकार्डिया (लो हार्ट रेट) जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। सोडियम का लेवल घटने लगता है जिससे शरीर में मौजूद फ्लूइड कोशिकाओं के अंदर चला जाता है। इससे कोशिकाओं में सूजन आने लगती हैं।
जरूरत से ज्यादा पानी पीने का किडनी पर असर…
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन हो सकता है। ओवरहाइड्रेशन का सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है। लोग सोचते है कि किडनी को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा पानी पीना जरूरी होता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे किडनी को अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्मोन रिएक्शन होता है जिससे आप स्ट्रेस और थके हुए महसूस करने लगते हैं। अगर बहुत सारा पानी पीने के बाद भी आपको पेशाब नहीं आता तो किडनी क्षमता से ज्यादा काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बोकारो में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, देखें…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक को उम्रकैद…
इसे भी पढ़ें : अगले तीन-चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट….देखें कहां
इसे भी पढ़ें : GST चोरों की अब खैर नहीं, डिफॉल्टरों को…
इसे भी पढ़ें : नेम निष्ठा और आस्था के पहले अर्घ्य पर घाटों पर उमड़ी भीड़… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पलामू का मोस्ट वांटेड बैजनाथ यादव धराया, टॉप कमांडर के लिए वसूलता था लेवी
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो














