GARHWA (NITYANAND DUBEY) : गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर गुरुवार को क्राइम मीटिंग हुई। इसमें आनेवाले त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति को पुनर्गठित करने और इसमें सभी संप्रदायों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का एसपी ने आदेश दिया। थाना प्रभारियों को कहा कि व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखें। आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई करें।
औचक एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का निर्देश
एसपी ने सभी थानों में एक साथ औचक रूप से एंटी क्राइम चेकिंग चलाने का निर्देश दिया है, ताकि अवैध हथियार, मादक द्रव्य इत्यादि की तस्करी में संलिप्त अपराधकर्मियों को पकड़ा जा सके। क्राइम में शामिल शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने एवं आदतन अपराधकर्मियों के विरुद्ध निगरानी प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सड़क हादसे से संबंधित सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद माननीय न्यायालय में मुआवजा के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया। एसपी ने कोर्ट से निर्गत वारंट, कुर्की, सूचना अधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पीजी पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया।
इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश
इसे भी पढ़ें : दिन भर किया धंधा, रात को हो गया कांड, पुलिस बोली- आप तो बहुत…
इसे भी पढ़ें : छात्रा को छेड़ रहा था युवक, मां ने ऐसे सिखाया सबक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इंडीज को 6 विकेट से हराया, इन नये खिलाड़ियों ने किया कमाल
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पर लगी रोक, जानिये क्या बोले अभ्यर्थी…
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई में जुटी पुलिस, देखें वीडियो…












