spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

RMC : 31 मार्च अंतिम मौका, वर्ना निगम की दुकानें खाली करो…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची नगर निगम(RMC)ने अपनी दुकानों के बकाया किराये को लेकर अब सख्ती की घंटी बजा दी है। 31 मार्च तक भुगतान की अंतिम तारीख तय कर दी गई है और इसके साथ ही बड़े बकायादारों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। अब शहर के कई पुराने कारोबारी नाम इस सूची में सामने आये हैं, जिन पर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक का बकाया दर्ज है। नगर निगम(RMC) ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च तक बकाया किराया जमा करना अनिवार्य होगा। समय सीमा के बाद झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई में दुकानों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द करने और दुकान खाली कराने तक के कदम शामिल हैं।

नगर निगम(RMC) की जारी सूची में शहर के पुराने कारोबारी इलाकों से कई बड़े बकायादारों के नाम सामने आये हैं। नगर निगम के अनुसार कुल बकाया राशि लगभग 6.51 करोड़ रुपये से अधिक है। इस राशि की वसूली के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने दुकानदारों से अपील की है कि वे समय रहते बकाया राशि जमा करें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके और शहर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके।

  • अंजय सरावगी (शेड नंबर-05) : लगभग 26.37 लाख रुपये बकाया
  • राम सेवक साहू (शेड नंबर-02) : करीब 23.34 लाख रुपये बकाया
  • शेखर शर्मा व किशन शर्मा (शेड-08) : लगभग 18.96 लाख रुपये बकाया
  • राधेश्याम अशोक कुमार (शेड-10) : करीब 14.66 लाख रुपये बकाया
  • राम गोपाल पोद्दार (प्लॉट संख्या 1862) : लगभग 19.36 लाख रुपये बकाया

मार्केट रोड वेस्ट में भी लाखों की देनदारी

शहर के व्यस्त मार्केट रोड वेस्ट इलाके में भी कई दुकानदारों पर बड़ी रकम बकाया है।

  • भोला चौधरी : 20 लाख रुपये से अधिक
  • बृज बिहारी लाल : करीब 12.42 लाख रुपये
  • अजय कुमार साहू : लगभग 8.10 लाख रुपये

मछली पट्टी, लोहा पट्टी और सब्जी पट्टी भी सूची में

पुराने बाजार की रौनक भरी पट्टियों में भी बकाया का बोझ कम नहीं है। मछली पट्टी में शंभु राम पर लगभग 13.95 लाख रुपये एवं शंकर झा के करीब 11.23 लाख रुपये बकाये हैं। वहीं, लोहा पट्टी में जगर्नाथ साहू के लगभग 13 लाख रुपये एवं बिंदु देवी के करीब 13 लाख रुपये बकाया है।

रांची नगर निगम (RMC)

Construction of Ranchi Municipal Building

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope : 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल, इन्हें मिलेगी तरक्की…

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...