GARHWA (NITAYANAND DUBEY) : गढ़वा के डीसी रमेश घोलप के कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगा। इसमें डीसी ने आम लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 16 वर्षों से कार्यरत शिक्षिका एवं लेखापाल तथा कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की सेवा वापसी के संबंध में आवेदन पर उचित कार्रवाई करने संबधी अनुरोध के मामले में डीसी ने डीडीसी राजेश कुमार राय को इस विषय में विस्तृत रिपोर्ट 2 सप्ताह में देने को कहा।
सभी मामलों के जल्द निष्पादन का आदेश
इसी तरह एक अन्य मामले में रविशंकर प्रसाद ने शहर में पाइप द्वारा पेय जलापूर्ति के दौरान नाली के गंदे पानी की मिलावट से लोगों को हो रही परेशानी के निदान के लिए आवेदन दिया। डीसी ने तत्काल इस समस्या के निदान के लिए कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार को दूरभाष पर जानकारी दी और इस मामले के निष्पादन का निर्देश दिया। इसी तरह आए अन्य मामलों की जानकारी मिलने के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें :सड़क पर बेहोश पड़े युवक को जब ले गये अस्पताल, तो…
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : नहीं रहे महान स्पिनर शेन वॉर्न
इसे भी पढ़ें :बम के धमाकों से दहला भागलपुर, 12 की मौत, जानिये विस्फोट की पूरी कहानी…
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में घुसे जहरीले सांप ने बच्चों का क्या कर दिया हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : लालू यादव को आज नहीं मिली जमानत, जानिये कोर्ट ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष फोकस, जानिये डॉक्टरों ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में मारा गया छोटकू, जानिये कैसे…
इसे भी पढ़ें : सांप काटे तो तुरंत दें यह दवा, भूलकर भी न करें ये गलती
इसे भी पढ़ें : 15 से 20 रु. लीटर बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिये कब से…








