उत्तराखंड : बारातियों से भरी एक गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 14 बारातियों की मौत हो गई। वहीं 2 गंभीर रूप से जख्मी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा उत्तराखंड के चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े 3 बजे हुआ। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। DIG नीलेश आनंद भरणे ने इसकी पुष्टि की है। वहीं हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

हादसे में मरने वाले 11 की हुई पहचान
लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।
इसे भी पढ़ें : बारात को खिलाने हुई देरी, दूल्हे ने किया ऐसा कि रो रहा लड़की का परिवार
इसे भी पढ़ें : मुर्दे को हथकड़ी लगाकर पहुंचाया अस्पताल, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : बेकाबू बस ने दो लोगों को रौंदा, फिर ट्रक का कर दिया…
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस










