GARHWA: गढ़वा जिले के डीसी रमेश घोलप और डीईओ मयंक भूषण ने ‘स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे’ अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर बुधवार को समाहरणालय प्रांगण से रवाना किया। यह रथ गढ़वा प्रखंड में आगामी 45 दिनों तक प्रत्येक दिन चार विद्यालयों में घूम कर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की जानकारी देने और जागरूकता फैलाने में सहयोग करेगा।
डीसी ने मॉनिटरिंग का दिया निर्देश
रथ रवानगी के समय डीसी ने उपस्थित राजमिस्त्री, प्लंबर एवं स्कूल वाश एक्सपर्ट से उसके कार्यों व भुगतान आदि का जायजा भी लिया। संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से उक्त कार्यों की मॉनिटरिंग करने व उससे संबंधित प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया।
इनकी भी रही मौजूदगी
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा संजीव कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, शिक्षा विभाग के डीपीएम, स्वच्छ भारत मिशन की गायत्री तथा शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, रामायणी रॉय ने किया टॉप
इसे भी पढ़ें :आज रात से National Highways पर सफर होगा महंगा, अब इतना रुपये देना होगा टोल टैक्स
इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल से बिहार में 10% ज्यादा देना होगा टोल टैक्स
इसे भी पढ़ें :इंटर की कॉपियों में छात्रों ने लिखे ऐसे-ऐसे जवाब कि हो गया वायरल, आप भी जरूर पढ़ें और देखें…
इसे भी पढ़ें :जितना मिल रहा रख लो, सुनते ही अपराधियों ने राजधानी में क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शराब नीति को मंजूरी, 5 लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ाया तो…
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बदन पर कपड़ा नहीं, हाथ-पैर बंधा, फंदे पर लटका मिला विवेक, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें : ग्राम प्रधान के घर में लिखी जा रही थी इंटर की कॉपियां, पहुंची पुलिस और…












