पटना : बिहार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के दौरान ऐसी-ऐसी चीजें सामने आती है, जो हंसी का पात्र बन जाती है। हाल ही में निकले इंटर के रिजल्ट की कुछ कॉपियां सामने आई है। जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कोई गाना, तो कई एप्लीकेशन, तो कोई अपनी गरीबी का हवाला देते हुये मास्टर साहब से पास करने की गुहार लगायी। अब ये कॉपियां वायरल हो रही है। इंटर की परीक्षा दे रहे एक छात्र ने सवाल के जवाब में अपनी कॉपी में लिखा “सेवा में श्रीमान सर मेरा सादर प्रणाम है। आप जो सर कॉपी देख रहे हैं, वह बहुत महान है। मुझे विश्वास है, आप मुझे बहुत नंबर देंगे, आप पर मेरा पूरा विश्वास है, नमस्ते सर, आई लव यू सर जी”।

“सर आप जानते हैं कि कोरोना के कारण हम सब की दयनीय स्थिति खराब हो गई है। इसलिए सर कुछ अच्छे मार्क्स दे दिए जाएं। हम तो पढ़ाई कर ही रहे हैं। आप नंबर दे दीजिएगा, तभी आपकी बेटी आगे बढ़ेगी। आगे लिखा है कि मैं सरिता कुमारी आपकी आभारी रहूंगी”।
एक छात्र ने लिखा है “सर आपसे आवेदन है अच्छा से नहीं लिख पाए हैं। बहुत तबेत खराब था बार-बार बुखार लग रहा था। सर आपकी बेटी हूं। सर अच्छा नंबर दीजिएगा, आपका बेटी है, बेटी समझकर नंबर दीजिएगा सर। आपको प्रणाम करते हैं, जैसे आपका बेटी है हम भी आपका ही बेटी हूं सर। बहुत गरीब परिवार से हूं सर। सर आपका बेटी होंगे तो आप जरूर समझेंगे”।

विद्युत शक्ति और विद्युत ऊर्जा क्या । इस सवाल के जवाब में एक छात्र ने लिखा है- “विद्युत शक्ति और विद्युत ऊर्जा एक ही पेड़ की दो टहनियां है, जो निराकरण के पश्चात काफी हल्की प्राप्त होती है। उसके बाद लिखा है- दिल इबादत कर रहा है धड़कनें मेरी सुन, चांद वाला मुखड़ा लेकर चलो ना बाजार में, मैं घायल प्रेमी हो गया पागल तेरे प्यार में। सारी-सारी रात आहें भरता पल-पल यादों में मरता” समेत कई गाने के बोल लिखे।

एक छात्रा ने लिखा है “आई एम सॉरी सर, मैंने अपने और बीएसईबी के रूल को तोड़ा। मेरा मीडियम इंग्लिश है, बट मैंने हिंदी में भी आंसर कर दिया सर। मैं वैसी विद्यार्थी नहीं हूं, जो कॉपी में पैसे दे, या फोन नंबर। मैंने वैसे विद्यार्थी से हमेशा नफरत की। हमेशा कहा कि मैं अपने बल पर मार्क्स लाऊंगी। बट आई हैव बिग प्रॉब्लम, इसलिए मैं यह एप्लीकेशन लिख रही हूं। यह जानते हुए कि मैं गलत हूं। आगे लिखा है सेवा में श्रीमान प्रधानाध्यापक – शिक्षक विषय : कोरोना से बिगड़ी हुई पारिवारिक स्थिति”।
एक छात्र ने तो कॉपी के ऊपर ही शायरी लिख दी है। उसने लिखा है “ए खुदा आप की अदालत में मेरी जमानत रखना, मैं रहूं या ना रहूं, मेरे दोस्त को सलामत रखना, इसके साथ ही इस कॉपी पर छात्र ने लिखा है- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलसिता हमारा, मेरा भारत महान”।

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शराब नीति को मंजूरी, 5 लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ाया तो…
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बदन पर कपड़ा नहीं, हाथ-पैर बंधा, फंदे पर लटका मिला विवेक, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें : ग्राम प्रधान के घर में लिखी जा रही थी इंटर की कॉपियां, पहुंची पुलिस और…















