spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ग्राम प्रधान के घर में लिखी जा रही थी इंटर की परीक्षा, देखिये क्‍या हुआ..

Date:

spot_img
spot_img

देवरिया (यूपी) : फाइनल एग्जाम में नकल गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी हाई स्कूल और इंटर बोर्ड की कॉपियां ग्राम प्रधान के घर में बैठकर लिख रहे थे। किसी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी। सूचना मिलते ही हरकत में आये अधिकारियों ने छापा मारा। जहां से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामला यूपी के देवरिया जिले से सामने आया है। बरहज एसडीएम और बरहज सीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बरहज थाना क्षेत्र के बड़कागांव के ग्राम प्रधान नब्‍बेलाल के घर में इंटर और हाईस्कूल की कॉपियां लिखी जा रही है। सूचना पर एसडीएम बरहज और सीओ बरहज के नेतृत्व में एक टीम को छापामारी का निर्देश दिया गया। टीम ने छापेमारी कर नौ आरोपियों को हाई स्कूल की संस्कृत और इंटर की चित्रकला की कॉपियां लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। कॉपियों पर विंध्याचल इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की मुहर लगी हुई थी। मौके से पुलिस ने ए और बी श्रेणी की कॉपियां, प्रश्नपत्र, नकल सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान नब्‍बेलाल गुप्ता का बेटा विंध्याचल इंटर कॉलेज में कार्यरत है। बरहज थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले में पुलिस ने मोनू पाठक, उपेंद्र यादव, हेमंत यादव, विधायक गुप्ता, शैलेश गुप्ता, राज गुप्ता,  धीरेंद्र गुप्ता, नब्‍बेलाल गुप्ता और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल तारकेश्वर गुप्ता अभी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि इस मामले में जो भी आरोपी हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : नालंदा पुलिस के हाथ लगी झारखंड की ‘लैला’

इसे भी पढ़ें : ‘न्‍यू‍रो फिजिशियन के नाम पर बनता रहा बिल, नहीं रहा बच्‍चा’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : धरती में समा गया पूरा किचन, धनबाद में भू-धंसान की खौफनाक तस्‍वीर

इसे भी पढ़ें : छपरा में ज्‍वेलरी दुकान में डाका, ऐसे लूट ले गये 1 करोड़ के गहने, देखें…

इसे भी पढ़ें :

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: