spot_img

Garhwa : 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

गढ़वा : Garhwa में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ डंडा चलाया है। जिले की डंडई पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर 50 लीटर अवैध महुआ शराब, शराब बनाने वाली दो बड़ी हांडी सहित कई उपकरण जब्त कर लिया है। साथ ही महुआ शराब का कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन ड्रम जावा महुआ जब्त किया गया

इस संदर्भ में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गोपनीय रूप से डंडई पुलिस को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र के करके गांव में आरोपी वैद्यनाथ प्रजापति लगातार अवैध महुआ शराब का निर्माण कर विक्रय कर रहा है। बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी की। इसमें घर में अवैध बिक्री के लिए जरकिन में रखी गई करीब 50 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं तीन ड्राम जावा महुआ को विनिष्ट करते हुए कई उपकरण और शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया।

इसे भी पढ़ें : 15 November को इस वर्ष फीका रहेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि महुआ शराब निर्माण कर बिक्री करने के आरोप में थाना कांड संख्या-95/20 धारा-272/273/290 भादवि और 47(A) उत्पाद अधिनियम के तहत अभियुक्त वैद्यनाथ प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Garhwa में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलेगा

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि अवैध शराब को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलेगा। शराब का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी परिस्थिति में बक्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अक्सर त्योहारों के समय अवैध शराब का धंधा जोर पकड़ने लगता है। कारोबारी अक्सर पर्व त्योहार के दिनों में अपना कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा अवैध शराब बनाने का धंधा जोरों पर करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Supreme Court में राज्य की नियोजन नीति पर सुनवाई कल

इसे भी पढ़ें :

मां जेल में है तो क्या हुआ, बच्चे का बचपन कैद नहीं होगा… जानें कैसे

Ranchi : अपराध की दुनिया से किसी बच्चे का...

अनशन खत्म, छात्रों ने निकाली ‘आभार यात्रा’… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में...

एक बीयर की बोतल पर बवाल, फिर टां’गी-स’ब्बल से मा’र डाला…

Giridih : एक बोतल बीयर के पैसे को लेकर...

JSSC अभ्यर्थी बैरिकेडिंग लांघकर सचिवालय में घुसे… देखें वीडियो

Ranchi : JSSC CGL नियुक्ति रद्द के विरोध में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: