spot_img

हजारीबाग में फर्जी नंबर प्लेट का खेल बेनकाब…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : चोरी की हाईवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे बिहार ले जाने की कोशिश नाकाम हो गई। हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुई हाईवा को पुलिस ने बिहार के आमस टोल प्लाजा के पास बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने रंजीत कुमार उर्फ रामजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 24 अगस्त की शाम सूचना मिली थी कि चोरी की हाईवा पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे चौपारण के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और जीटी रोड पर वाहन की तलाश शुरू कर दी। पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। हाईवा की तलाश में जीटी रोड पर निगरानी बढ़ायी गयी। पुलिस को पता चला कि हाईवा गया की ओर निकल गयी है। इसके बाद बिहार पुलिस से संपर्क साधा गया और आमस थाना पुलिस की मदद से आमस टोल प्लाजा पर चेकिंग शुरू कर दी गयी। पुलिस की नजर जैसे ही संदिग्ध हाईवा पर पड़ी, चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। जांच में हाईवा का असली नंबर JH16F-7071 पाया गया। लेकिन वाहन पर JH10CJ-5636 नंबर की प्लेट लगी थी। गिरफ्तार रंजीत कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ रफीगंज और सासाराम मुफस्सिल थाने में पहले से मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें :

सरायकेला में शतरंज की बिसात पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज…

Ranchi : झारखंड की धरती में अब बहुत जल्द...

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 नये उत्कृष्ट विद्यालय को मंजूरी…

Ranchi : झारखंड की राजधानी में मंगलवार को हुई...

रांची पुलिस ने लौटाई मुस्कान, गुम-चोरी हुये 111 फोन बरामद…

Ranchi : मोबाइल फोन आज जिंदगी का ऐसा साथी...

60 पार महिलाओं के लिये यूपी रोडवेज में ‘उम्रभर मुफ्त सफर’…

UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

पाकिस्तान की 150 बेटियां शादी के लिये पहुंचीं भारत…

Kohramlive : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: