spot_img

रांची पुलिस ने लौटाई मुस्कान, गुम-चोरी हुये 111 फोन बरामद…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : मोबाइल फोन आज जिंदगी का ऐसा साथी बन चुका है, जिसके खो जाने से केवल जेब खाली नहीं होती, बल्कि कई जरूरी यादें, संपर्क और काम भी हाथ से निकल जाते हैं। लेकिन रांची पुलिस ने ऐसे ही लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। ‘ऑपरेशन मुस्कान 2.0’ के तहत रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुये 111 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। रांची पुलिस लाइन में आज आयोजित समारोह में इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंप दिया गया। मोबाइल फोन की बरामदगी के लिये रांची पुलिस ने तकनीक और पुलिसिया अनुसंधान का ऐसा मेल तैयार किया, जिसने एक-एक कर गुम मोबाइलों तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया। अभियान के तहत Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell और संबंधित थाना पुलिस ने मिलकर काम किया। तकनीकी विश्लेषण के जरिये यह पता लगाया गया कि गुम या चोरी हुये मोबाइल वर्तमान में कौन इस्तेमाल कर रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किये। रांची के नवीन पुलिस केंद्र में आज मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सिटी SP, रूरल SP एवं ट्रैफिक SP ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। खोये मोबाइल पाकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

इसे भी पढ़ें :

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 नये उत्कृष्ट विद्यालय को मंजूरी…

Ranchi : झारखंड की राजधानी में मंगलवार को हुई...

60 पार महिलाओं के लिये यूपी रोडवेज में ‘उम्रभर मुफ्त सफर’…

UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

पाकिस्तान की 150 बेटियां शादी के लिये पहुंचीं भारत…

Kohramlive : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के...

हजारीबाग में फर्जी नंबर प्लेट का खेल बेनकाब…

Hazaribagh : चोरी की हाईवा पर फर्जी नंबर प्लेट...

हाथी ने छीनी घर की हंसी, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…

Ranchi : जंगली हाथी के हमले में बेतरह घायल...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: