Ramgarh : रामगढ़ के रास्ते दिल्ली तक गांजा पहुंचता था। ओड़िशा से गांजा लाकर सौदागर पतरातू रेलवे स्टेशन पहुंचते थे और फिर यहां से दिल्ली के सकरपुर तक। रामगढ़ पुलिस कप्तान अजय कुमार को मिले एक क्लू पर DSP गौरव गोस्वामी की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने पतरातू रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर शत्रुधन कुमार एवं लालू कुमार को दबोच लिया। इसके पास से 25 किलो 709 ग्राम गांजा मिले। गिरफ्तार शत्रुधन कुमार बिहार के बाढ़ और लालू कुमार महारजगंज का रहनेवाला है। दोनों युवकों ने अपना गुनाह कबूल करते हुये पुलिस को बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लेकर दिल्ली के चार खंभा इलाके में एक दुकान तक पहुंचाते थे। इस संबंध में पतरातू थाना में केस दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : कोरोना ने बढ़ाई फिर से टेंशन, सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अब वोटिंग से पहले…
इसे भी पढ़ें : आप विधायक अरेस्ट, ये है इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : बहुत भव्य होगा श्रावणी मेला, CM ने अधिकारियों को दिये ये खास निर्देश
इसे भी पढ़ें : आज शाम से रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में 12 साल के मासूम के साथ दिल दहला देने वाली वारदात
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा… देखें वीडियो








