spot_img

चाईबासा में 12 साल के मासूम के साथ दिल दहला देने वाली वारदात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुगीदारू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां महज 12 साल के अर्जुन बानसिंह की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इल्जाम है कि यह वारदात आपसी रंजिश और पुराने जमीन विवाद के कारण अंजाम दी गई। मृतक अर्जुन, सिकुर बानसिंह का बेटा था और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कबरागुटु में कक्षा 7 का छात्र था। गुरुवार को वह अपनी छोटी बहन के साथ घर के पास पेड़ से गिरे आम चुनने गया था। इसी दौरान आरोपी चंद्रमोहन बानसिंह (रिश्ते में भतीजा) वहां पहुंचा और मासूम अर्जुन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बहन किसी तरह जान बचाकर घर भागी और घरवालों को सूचना दी।

पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी चंद्रमोहन बानसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और पारिवारिक रंजिश की गहराई से जांच कर रही है।

जमीन विवाद और ‘डायन’ आरोप भी आए सामने

परिजनों के अनुसार, वर्षों पहले आरोपी के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था और हाल के दिनों में आरोपी की पत्नी, मृतक की मां पर ‘डायन बिसाही’ का आरोप लगा रही थी।

आरोपी की पत्नी का ‘ड्रामा’

घटना के बाद शुक्रवार सुबह गांव में और भी तनाव तब बढ़ा जब आरोपी की पत्नी कथित रूप से हथियार लेकर मृतक के घर के सामने नाचती रही। ग्रामीणों ने बताया कि वह चार-पांच घंटे तक हाथ में हथियार लिए तांडव करती रही और डर के कारण कोई भी उसे रोक नहीं सका।

इसे भी पढ़ें : आज शाम से रांची के इस इलाके में निषेधाज्ञा, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें : बहुत भव्य होगा श्रावणी मेला, CM ने अधिकारियों को दिये ये खास निर्देश

इसे भी पढ़ें : रांची में हाईलेवल मीटिंग, CM ने दिये निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...