Ranchi : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने आज श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण और तमाम वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। CM ने कहा, “श्रावणी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, झारखंड की पहचान है। यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये।”
मुख्यमंत्री के मुख्य निर्देश
सभी विभाग समन्वय से कार्य करें, सारी तैयारियां समय पर पूरी हों।
भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक मैनेजमेंट पुख्ता किया जाये।
महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था हो – विश्राम, भोजन, सुरक्षा।
QR कोड आधारित शिकायत प्रणाली लागू हो, ताकि शिकायतों का त्वरित निपटारा हो।
खाली जमीन पर अस्थायी सुविधा केंद्र बनाए जाएं, बाद में सफाई कर रैयतों को लौटाई जाये।
हाई डेफिनिशन ट्रैफिक कैमरे और वाहन नंबर रीडिंग सिस्टम लगाए जायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार मेले में 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्था को और भव्य व व्यवस्थित रूप देना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी संसाधन जरूरी हों, सरकार उन्हें उपलब्ध करायेगी। मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान व देवेंद्र कुंवर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, DGP अनुराग गुप्ता, व अन्य कई वरीय अधिकारी और प्राधिकरण के सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : CM को मिला न्योता
इसे भी पढ़ें : पूर्व गर्वनर का X पर पोस्ट, मेरी हालत बहुत खराब…








