Ranchi (Rajesh Singh/Sanjay Kapardar) : मटकाबाज आनंद वर्मा को गांजा और चरस का सौदागर बताकर जेल भेजा गया। पुलिस का दावा है कि मटका की कमाई से वह नशे का सौदागर भी बन गया। उसके घर से कैश 5 लाख रुपये मिले। वहीं आनंद वर्मा की बहन नंदनी वर्मा का कुछ और ही कहना है। नंदनी का इल्जाम है कि पुलिस चाहती थी कि उसका भाई आनंद वर्मा कुख्यात थापा के खिलाफ अटैम्प्ट टू मर्डर का केस करे। पर आनंद ने ऐसा नहीं किया। आनंद और थापा में पुरानी दोस्ती है। बीच में किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। गैंगवार जैसा कुछ भी नहीं। दोनों बचपन का दोस्त हैं। पुलिस जैसा चाहती थी वैसा हो जाता तो नाहक दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हो जाते। तब बचाने कोई सामने नहीं आता।
वहीं, कुख्यात संदीप थापा और उसके तीन साथियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया। संदीप के साथ जेल जाने वालों में सकलदीप बड़ाईक, सुमित कुमार उर्फ कुकु वर्मा और रंजीत कुमार शामिल है। रांची के सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि बीती रात सुखदेवनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नामी गुंडा संदीप थापा अपने कुछ साथियों के साथ बिड़ला मैदान में जुटा है। वहां मारधाड़ और फायरिंग कर रहा है। आसपास में भय का माहौल बन गया है। रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी में थापा को दौड़ाकर पकड़ा गया। उसके पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा गोलियां मिली। वहीं जेल भेजे गये मटकाबाज आनंद वर्मा के बारे में खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से आनंद की गतिविधियों के बारे में शिकायतें मिल रही थी। वह मटका खेलाने से लेकर ड्रग्स सप्लाई में एक्टिव था। इस सूचना पर उसके घर पर धावा बोला गया, जहां से कैश 5 लाख रुपये, आधा किलो गांजा और 10 ग्राम चरस मिले। कुख्यात थापा और आनंद के बीच गैंगवार को लेकर उछली बातों पर जांच की जा रही है। सुनें क्या बोले सिटी एसपी अंशुमन कुमार और मटकाबाज आनंद की बहन नंदनी…
Read More : पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के बाद कम हुए सरसों तेल के दाम
Read More : मारधाड़ और फायरिंग के बाद गैंगस्टर संदीप थापा गिरफ्तार… देखें
Read More : इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, यहां देखें लिस्ट
Read More : PWD ठेकेदार राम प्रवेश सिंह के घर पर गोलीबारी… देखें वीडियो
Read More : गर्लफ्रेंड की तमन्ना पूरी करने में बन गया बड़का चोर, देखें…












