कार के अंदर गैंगरेप, अनजान चेहरा देख डर जाती है पीड़ि‍ता… देखें वीड‍ियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शादी पार्टी से अकेली घर लौट रही एक नाबालिग लड़की के साथ हुये गैंगरेप की कहानी काफी दहलाने और डराने वाली है। भला हो रातू के प्रभारी थानेदार महिला डीएसपी अंकिता राय का जिसने सड़क किनारे खड़ी आई-20 कार के अंदर झांकी। खड़ी कार को हिलता-डुलता देख डीएसपी अंकिता को कुछ शक हो गया। बॉडीगार्ड को कार के करीब अंदर झांक कर आने को कहा। कार के अंदर का दृश्‍य देख बॉडीगार्ड सबकुछ समझ गया। डीएसपी मैडम भी भागी-भागी आई। 15 साल की एक नाबालिग लड़की रोती-गिड़गिड़ाती हालत में मिली। उसके बदन पर पूरा कपड़ा भी नहीं था। कार के अंदर बैठे पांचों हैवान ने भागने की कोशिश की, पर वह नाकाम रहे। कड़े मिजाज की डीएसपी अंकिता के आगे सारे हैवान झुक गये और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पीड़‍िता ने डीएसपी को बताया कि वह राजधानी रांची के जगन्‍नाथपुर थाना क्षेत्र में रहती है। बीती रात एक शादी पाटी से अकेली घर लौट रही थी। तभी रास्‍ते में कार सवार इन लोगों ने उससे कहा- चलो तेरे घर तरफ ही जा रहे हैं, तुम्‍हें छोड़ देंगे। लड़की ना-नुकुड़ करने लगी तो जबरन उसे कार में बैठा लिया। कार के शीशे में काले रंग की फिल्‍म लगी हुई थी। लड़की को अगवा कर रातू के दलादली चौक के करीब एक रेस्‍टोरेंट के पास ले जाया गया। सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। ऐन वक्‍त पर डीएसपी के आ जाने से लड़की की जान बच गई, वरना उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। लड़की का मेडिकल जांच कराया गया। वहीं आज कोर्ट में उसका भादवी की धारा 164 के तहत बयान कलमबंद कराया गया।

गैंगरेप की वारदात के बाद पीड़िता की हालत खराब है। वह इतनी डरी-सहमी है कि वह किसी अनजान को देख चौंक उठती है। राजधानी में इस तरह की वारदात सबको डरा गई। कुछ दिन पहले करमटोली रोड में दिन के उजाले में एक लड़की को सरेराह छेड़ा गया, उसके साथ बदसलूकी की गई। उसे मारा पीटा गया। लड़की अपना दुखड़ा पुलिस को बतायी, कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा लड़की रांची छोड़ बाहर चली गई। परिजनों के अनुसार उसे वापस बुलाने और मन से डर निकालने की कोशिश की जा रही है। उसे भरोसा दिलाया जा रहा है कि पुलिस जरूर ऐसे बदमाशों से कड़ाई से निपटेगी। सुनें क्‍या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार

इसे भी पढ़ें : कल से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जान लें मई माह की छुट्टियों की लिस्ट

इसे भी पढ़ें : 14 मई को राजधानी के 4 प्रखंडों में वोटिंग, DC-SSP ने कही ये बात

इसे भी पढ़ें : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager

इसे भी पढ़ें : 22 कुत्‍तों के साथ बेटे को 2 साल तक रखा कैद, बच्‍चा करने लगा ऐसी हरकत

इसे भी पढ़ें : सुपारी किलर को जब आई दया, देखिये क्या कर डाला…

इसे भी पढ़ें : रात को पत्‍नी से किया यह वादा, सुबह हो गया शहीद

इसे भी पढ़ें : “मैं झुकेगा नहीं” स्‍टाइल पहुंचा दिया हवालात… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : हेलिकॉप्‍टर क्रैश में दो पायलटों की मौत, SSP ने बताया…

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...

छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में गुरुवार को...

गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बार फिर 9...