spot_img
spot_img
spot_img

दोस्ती का था इरादा, पर हो गयी मोहब्बत, फिर जो हुआ खुदा ना करें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Samastipur : एक मिस्ड कॉल पर अजनबी से दोस्ती हो गयी। दोस्ती प्यार में बदल गयी। मोहब्बत की राह में चलते-चलते दोनों इतने करीब आ गए कि दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के दूसरे ही दिन कोर्ट मैरिज करने के ख्याल से दोनों कोर्ट पहुंचे। उनके घर वाले भी साथ में थे। अचानक कोर्ट से जसीम गायब हो गया। वहां पहुंचे 10-15 लोगों के साथ वह फरार हो गया। नई नवेली दुल्हन बनी सलमा परवीन का इल्जाम है कि जसीम फरेबी निकला। खुद से ज्यादा उस पर भरोसा किया था। उसकी खातिर घरवालों को मनाया। निकाह से पहले उसने 2 लाख रुपये भी लिए। निकाह को पक्का करने के इरादे से वह कोर्ट मैरिज करना चाहती थी।

धोखा, दगा और फरेब की शिकार सलमा को ऐसा सदमा लगा कि वह अस्पताल पहुंच गयी। उसने कहा जसीम समस्तीपुर के नरहन का रहने वाला है। वह ओडिशा में सोफा बनाने का काम करता है। सलमा उस दिन को कोस रही है जब उसने मिस्ड कॉल का रिप्लाई कर दिया। फोन रिसीव करने वाले शख्स ने अपना पूरा नाम जसीम उर्फ बाबू साहेब उर्फ ललन बताया। उसने कहा इरादा दोस्ती का था पर मोहब्बत हो गयी। करीब एक सप्ताह पहले जसीम ओडिशा से समस्तीपुर आया। दोनों की 2-3 बार मुलाकातें हुई। अचानक जसीम ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। वह मान गयी। जसीम ने कुछ लोगों से उसे मिलाया। वह बोला यह लोग हमारे नाते-रिश्तेदार और भाई हैं। दोनों की चाहत को देख सलमा के घरवाले भी राजी हो गए। निकाह की तिथि भी तय हो गई। दोनों का एक दिन पहले निकाह हुआ है। सलमा और उसके घरवाले चाहते थे कि इनका कोर्ट मैरिज भी हो। पूरी प्लानिंग हो गयी। कोर्ट जाते ही फरेबी जसीम का असली चेहरा बेनकाब हो गया। एक अजनबी से प्यार करने वाली सलमा अब रो रही है। सुनें क्या बोली सलमा…

इसे भी पढ़ें : शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार

इसे भी पढ़ें : प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...