हजारीबाग : जिले के इचाक थाना क्षेत्र के एनएच-33 इचाक मोड़ टर्निंग प्वाइंट के पास बेकाबू हाइवा ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घायलों को रांची रेफर किया गया है।
इसे भी पढ़ें : दाऊद के गुर्गों का भी पनाहगार बना झारखंड, गिरफ्तार कुट्टी ने उगले राज
घटना शनिवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही गश्ती में शामिल पीएसआई राधे श्याम कुमार, एएसआई साकेश कुमार सिंह और संजय कुमार यादव ने घायलों को अस्पताल भेज दिया तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी। रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि दोनों घायलों को रांची भेजा गया है। मृतकों में नरेश चौधरी 28 वर्ष राजस्थान जयपुर और साहिल अंसारी 25 वर्ष ग्राम गोपलो थाना दारू शामिल है। वहीं घायल में सुभाष कुमार पिता बासदेव प्रसाद, विकास कुमार पिता मुरली महतो शामिल है। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर इचाक के रास्ते गोपलो दारू जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें : मांगी मजदूरी तो दबंगों ने गुप्तांग में कंप्रेसर से भर दी हवा …और फिर
इसे भी पढ़ें : Doctor ने महिलाकर्मी को बहाने से बुलाया घर, फिर लूट ली अस्मत








