spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अक्ल पर दखल पड़ते ही बर्बाद हो गये चार लड़के… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Koderma : अक्ल पर दखल पड़ते ही मौज मस्ती करने की खातिर अपराध जगत की राह पकड़ लेने वाले चार स्कूली छात्रों को पुलिस ने दबोच लिया। इल्जाम है कि इन चारों छात्रों ने अपने ही एक सहपाठी का एक युवती के साथ फोटो एडिट कर बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। बीते दो हफ्तों से उसे इस कदर टार्चर किया गया कि वह घर से रुपये और गहने-जेवरात तक चुराने लगा। भयादोहन के शिकार हो रहा छात्र अपनी जिंदगी से इस कदर हताश, निराश और उदास हो गया कि उसने खुद को मिटा लेने का मन बना लिया। वह डिप्रेशन की तरफ जाने लगा। खाना-पीना तक छोड़ दिया। खुदा का शुक्र है कि कुछ अनहोनी करने से पहले उसने अपनी मां से यह बोल गया कि अब उसे जीने का मन नहीं। मां उसके इस बोल को पकड़ ली और उसे अपने प्यार का वास्ता दिया। बेटे ने सबकुछ उगल दिया। यह बात उसके पिता तक पहुंची। पिता ने थाना को सबकुछ बताया। पुलिस ने प्लानिंग कर ब्लैकमेलिंग कर रहे चार छात्रों को धर दबोचा। इल्जाम है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर छात्र से करीब 49 हजार रुपये और कुछ गहने जेवरात ले लिये गये थे। पीड़ित कोडरमा के एक स्कूल में 10वीं का छात्र है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

पुलिस ने पीड़ित को अपने भरोसे में लेकर उससे सबकुछ जाना-सुना। इसके बाद रुपये मांगने वाले लड़के को तय प्लानिंग के मुताबिक गझंडी बुलाया। एक स्कूटी से तीन लड़के गझंडी पहुंचे। पहले से तैयार झुमरीतिलैया पुलिस ने तीनों लड़कों को दबोच लिया। इन तीनों के बताने पर उसके एक अन्य दोस्त को भी पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें : झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, किसे कौन सा पद मिला… जानें

इसे भी पढ़ें : नदी में बस के गिरने की पूरी कहानी, चश्मदीदों की जुबानी…. जानें

इसे भी पढ़ें : बेशक, क्रिमिनल छोटा हो या बड़ा, उसका नाश तय… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां उफान पर… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :सरेराह माही होटल के मालिक को गो*लियों से किया छ*लनी… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने झटके मेडल… जानें कितना

इसे भी पढ़ें :पुलिस की हरकत से दुखी लोगों ने किया हंगामा, फिर पति का सरेंडर… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: