spot_img

एरिया कमांडर और उसकी बीवी के लिए लेवी वसूलने वाले चार धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Akhilesh Kumar) : JJMP के चार उग्रवादियों को पलामू की पांकी पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार लोगों के नाम धर्मेंद्र भूंईया, सतन उरांव, जगन उरांव और राजू साव बताये गये। सभी पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। ये लोग एरिया कमांडर ध्रुव जी उर्फ राजू राम और उसकी बीवी अनिता के लिए काम करते हैं। इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच पर्चा, तीन मोबाइल, दो बाइक और पांच हजार रुपये कैश जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने किया।

SP ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि JJMP के उग्रवादी जहां-तहां पोस्टरबाजी कर रहे हैं। ठेकेदारों और कारोबारियों से लेवी वसूल रहे हैं। इसी बीच इंफॉर्मेशन मिली कि ये लोग लेवी वसूलने के वास्ते एक जगह इकट्ठा हुए हैं। पांकी थानेदार उपेंद्र नारायण सिंह की देखरेख में गठित टीम बिहरा गांव के आंगनबाड़ी पहुंची। वहां दो बाइक पर सवार चार लोग दिखे। पुलिस के बुलाने पर चारों भागने की कोशिश करने लगे। सभी को घेर कर धर लिया गया। तलाशी लेने पर हथियार, कैश और पर्चा मिला। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उन्होंने बताया कि छोटे-बड़े ठेकेदारों और राशन डीलरों से लेवी वसूलकर एरिया कमांडर ध्रुव जी तक पहुंचाते हैं। वसूली गई रकम में से इन सभी को हिस्सा मिलता है। इन्हें दबोचने में पांकी थानेदार उपेंद्र नारायण सिंह, एसआई रंजीत कच्छप, ददन गौड़, एएसआई सलीम और भोला राम की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : एक-दूजे के हो गये 101 जोड़े, ई-रिक्शा पर निकली बारात… जानें

इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में शीतलहर और बारिश…

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…

इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...