PATNA : बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज इलाके में लेबर इन्फोर्समेंट अधिकारी दीपक शर्मा के घर निगरानी विभाग ने छापा मारा है। अब तक 2.25 करोड़ रुपये कैश मिले हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये के सोने के जेवर, जमीन के कागजात, कई बैंकों के पासबुक, क्रेडिट कार्ड, फिक्स डिपॉजिट आदि भी मिले हैं। सभी कागजात को निगरानी विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।
देर शाम तक जारी रही कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित बजरंगपुरी के श्रीराम पथ में हाजीपुर के लेबर इन्फॉर्समेंट अधिकारी दीपक शर्मा का घर है। शनिवार सुबह निगरानी विभाग की टीम दीपक शर्मा के घर पहुंची और छापेमारी शुरू की। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी। बता दें कि 9 दिसंबर को भी निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मोतिहारी के उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश के घर छापेमारी की थी। उनके घर से 23 जमीन के कागजात, बैंक अकाउंट्स, एलआईसी के कागजात समेत कई अन्य करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला था।
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, आपके पास है इतने से ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएगा बंद
इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : रांची के बाल सुधार गृह में बवाल, परिजन बोले- यहां बच्चे का हो जाएगा मर्डर, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, बेटीयों ने दी मुखाग्नि, 17 तोपों से दी गई सलामी
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Indian Army में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे में होगी 1780 पदों पर बहाली, जानें कब है आवेदन का लास्ट डेट








