रामगढ़ : कुजू ओपी क्षेत्र के रांची-हजारीबाग फोरलेन सड़क के पास शनिवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। गोली मारकर युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव के पास से दो मोबाइल, दो जिंदा गोली और एक माचिस बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : दुमका जेल से रिम्स में इलाज कराने आया कैदी फरार
इसे भी पढ़ें : बीमार कैदियों के निजी अटेंडेंट को लेकर एसओपी जारी, ये बन सकते हैं अटेंडेंट






