धनबाद : टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो का बुधवार को निधन हो गया। फेफड़े में संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही सेंट्रल अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे थे, मगर तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
इसे भी पढ़ें : दूल्हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा
सीएम ने ट्वीट कर जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजकिशोर महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
— IPRD Jharkhand (@prdjharkhand) December 2, 2020








