spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नहीं रहे पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा, सिमडेगा में आया हार्ट अटैक

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा के रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का शनिवार को हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। उनका जन्म 1947 में हुआ था। उन्‍होंने 1978 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वे भारतीय सेना के बिहार रेजि‍मेंट में नौकरी करते थे। वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद 1982 से 1998 तक तक मेकॉन में हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देते थे। उनके आकस्मिक निधन पर हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा सहित कई खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

खो दिया हॉकी का अभिभावक 

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने कहा की उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है। मैं जब भी सिमडेगा जाता था, कोलेबिरा में रुक कर उनसे मिलकर ही जाया करता था और उनसे कई मामलों में मार्गदर्शन भी लिया करता था। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि जस्टिन केरकेट्टा के निधन से हम लोगों ने हॉकी के एक अभिभावक को खो दिया है। जब भी हम लोग उन्हें आमंत्रित करते थे तो वे निश्चित समय देते थे और कहा करते थे कि आप लोगों के कार्य से मुझे काफी खुशी होती है।  निरंतर आप लोग इसी तरह कार्य करते रहें। विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अंतररष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा सहित हॉकी झारखंड के अनेक पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें : साली के पर्स से चाबी चुरा जीजा क्या कर गया, देखें…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में गैंगरेप, पहचाना गया रेपिस्ट

इसे भी पढ़ें : हाथ में फूटी कौड़ी नहीं मिली, पर लोन निकल गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : देवघर से रांची और पटना के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, जानें कब से

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...