spot_img
spot_img

IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन, 12 मई को लिखी थी ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : कोरोना से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्‍मानित डॉ केके अग्रवाल का निधन हो गया। उनके ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार डॉ केके अग्रवाल का सोमवार रात 11:30 बजे निधन हो गया। डॉ अग्रवाल सोशल मीडिया के जरिए देशभर में लोगों को कोरोना और अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करते रहते थे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते थे। केके अग्रवाल की उम्र 62 साल थी। वे करीब एक हफ्ते से वेंटीलेटर पर थे। 28 अप्रैल को उन्‍होंने संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। डॉ अग्रवाल ने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी थी।

इसे भी पढ़ें :  नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद

 

सोशल मीडिया पर लोगों को देते थे इलाज से जुड़ी सलाह

डॉ केके अग्रवाल यूट्यूब पर वीडियो बनाकर कोरोना वायरस समेत कई अन्य बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी और सलाह भी देते थे। डॉ अग्रवाल ने 28 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि संक्रमित होने के बावजूद वे लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे थे और थोड़े थोड़े अंतराल के बाद वीडियो पोस्ट करते रहते थे। 12 मई को उनके ट्विटर एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वैक्सीन लेने के एक हफ्ता पहले और बाद में शराब नहीं पीनी चाहिए। डॉ केके अग्रवाल कार्डियोलॉजिस्ट थे और हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चीफ थे। अग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें : आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...