आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक नवविवाहिता मायके से पति के साथ ससुराल जाने के लिए निकली। मगर बस स्‍टैंड में ही पति को चकमा देकर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना के बाद पति ने इसकी जानकारी ससुरालवालों को दी। उसने गढ़वा थाना में इस संबंध में मामला भी दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें :शादी में शरीक होने के ल‍िए पहले क‍िया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर भी बात नहीं बनी तो…

जानकारी के अनुसार गढ़वा के कटरा निवासी संतोष कोरवा की शादी 26 अप्रैल को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के सृष्टि से हुई थी। शादी के बाद सृष्टि अपने मायके आई थी। बीते मंगलवार को वह अपने पति संतोष के साथ ससुराल जा रही थी। बस स्‍टैंड में ही वह ससुराल जाने से आनाकानी करने लगी। संतोष ने इसकी जानकारी ससुरालवालों को दी। सृष्टि के मायकेवालों ने उसे फोन पर समझाया। इसी बीच वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर प्रेमी संग फरार हो गई। काफी देर तक पति उसका इंतजार करता रहा। जब वह नहीं लौटी तो उसने ससुरालवालों को इसकी सूचना दी और गढ़वा थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। संतोष ने ससुर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उसने शादी में हुए खर्च वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : सिविल सर्जन से मिले विधायक बंधु तिर्की, डीसी को फोन कर कही ये बात

संतोष ने बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है। शादी के बाद जब सृष्टि ससुराल आई तो उसने बताया था कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम प्रसंग है। वह उसके साथ पहले ही शादी कर चुकी है। वह उसके साथ नहीं रह सकती। जब उससे पूछा कि फिर शादी क्यों की तो सृष्टि ने कहा कि मैं नहीं जानती शादी कराने वाला जानें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

MP : ग्वालियर के एक युवक ने सपने देखे थे,...

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...

बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार...

बरगावां की राह अब और आसान…

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का...