Kohramlive : कई बार लोग अपने मोबाइल का पासवर्ड बदलते तो हैं, लेकिन याद न रहने की वजह से खुद ही अपने फोन से बाहर हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं। बिना किसी दुकान या सर्विस सेंटर जाए, आप घर बैठे ही अपना फोन अनलॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं आसान तरीके—
1️⃣ Forgot Password का तरीका (Android 4.4 या उससे नीचे वाले फोन के लिये)
- गलत पासवर्ड/पैटर्न 5–6 बार डालें।
- स्क्रीन पर Forgot Pattern/Password का विकल्प आयेगा।
- अब अपने Google अकाउंट की जानकारी डालें।
- नया पासवर्ड सेट करें और फोन अनलॉक हो जायेगा।
2️⃣ Factory Reset (आखिरी उपाय)
अगर कुछ काम न आए तो फैक्ट्री रीसेट कर सकते हैं।
- फोन स्विच ऑफ करें।
- Power + Volume Down बटन दबाकर रिकवरी मोड खोलें।
- यहां Factory Reset विकल्प चुनें।
- वॉल्यूम बटन से नेविगेट करें और पावर बटन से सेलेक्ट करें।
- फोन रीस्टार्ट होगा और पासवर्ड हट जायेगा।
⚠️ ध्यान रखें – इसमें आपका पूरा डेटा डिलीट हो जायेगा।
3️⃣ Smart Lock फीचर (अगर पहले से सेट है)
- फोन में Trusted Location, Trusted Device या Face Recognition सेट कर सकते हैं।
- उस लोकेशन या डिवाइस से कनेक्ट करते ही फोन अपने आप अनलॉक हो जायेगा।
छोटा अलर्ट
- पासवर्ड कहीं सुरक्षित लिखकर रखें।
- बार-बार पासवर्ड बदलें, लेकिन याद रखना न भूलें।इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का शिक्षक दिवस पर खास पोस्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : ह’थियार, हवाला और डार्कनेट का काला खेल, चौंकाने वाले राज
इसे भी पढ़ें : पलामू का संग्राम, ‘दीया बुझने से पहले की लौ’
इसे भी पढ़ें : हरली की नेहा की दर्दनाक मौ’त, ये लगे इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब… जानें












