spot_img

हरली की नेहा की दर्दनाक मौ’त, ये लगे इल्जाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के हरली गांव में 24 वर्षीय नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का इल्जाम है कि यह कोई साधारण मौत नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हत्या है। मृतका के भाई कौशल कुमार का दावा है कि गले और शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दिये। पति टिकेश्वर कुमार, ससुर जीतन महतो, सास किसनी देवी और अन्य पर हत्या का इल्जाम लगाया गया है। नेहा की शादी 2021 में हुई थी, तभी से दहेज विवाद जारी था। पिछले 6 माह से लगातार नेहा प्रताड़ना झेल रही थी।

नेहा अपने पीछे 3 साल की मासूम बेटी और 8 माह का नन्हा बेटा छोड़ गई है। गांव भर में सन्नाटा पसरा है, वहीं बच्चों के चेहरे पर बेसहारा भविष्य की टीस साफ झलक रही है। बड़कागांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मांग है कि “दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई हो।” इधर, गांव के कुछ लोग भी कहते हैं “दहेज के नाम पर बेटियां कब तक शिकार बनती रहेंगी? हरली की नेहा ने तो जान गंवा दी, मगर उसकी चिता की राख अब समाज से सवाल पूछ रही है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...