spot_img
spot_img
spot_img

पलामू का संग्राम, ‘दीया बुझने से पहले की लौ’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में बीती रात पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवान संतान मेहता और सुनील राम शहीद हो गये, वहीं रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि 10 लाख रुपये का ईनामी TSPC कमांडर शशिकांत गंझू अपने गांव आया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने पुलिस पर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवान संतान मेहता को 9 गोलियां लगने की खबर है, वहीं, सुनील राम को सिर में गोली। मुठभेड़ का नेतृत्व अभियान ASP राकेश सिंह कर रहे थे। पलामू पुलिस, STF, CRPF और झारखंड जगुआर ने पूरे इलाके को घेर लिया। आशंका है कि नक्सलियों को भी गोली लगी है।

इधर, पोस्टमार्टम के बाद पलामू पुलिस लाइन में शहीदों को अंतिम सलामी दी गई। DC समीरा एस, IG माइकल राज, IG STF अनूप बिरथरे, CRPF IG साकेत सिंह समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। विधायक आलोक चौरसिया और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

अभियान IG डॉ. माइकल राज बोले, “झारखंड से 95% नक्सलवाद खत्म हो चुका है। मार्च 2026 तक पूरी तरह सफाया होगा। यह घटना बुझने से पहले जली आखिरी लौ है। TSPC को करारा जवाब मिलेगा।” इस बीच सूत्रों ने बताया कि शशिकांत गंझू TSPC उग्रवादियों का आखिरी सुप्रीमो है। वह गुजरे ढाई दशक से पुलिस के लिये सिरदर्द है। वह हमेशा AK-47 साथ रखता है। वह एक दर्जन से ज्यादा मुठभेड़ों में बच निकला है। TSPC के सभी टॉप कमांडर ढेर हो चुका है, अब अकेला यही बचा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...