spot_img
spot_img
spot_img

तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा मुख्यालय से सटे नवादा गांव में गुरुवार तड़के पुलिस ने 170 गोवंशीय पशुओं को तस्करी से बचाया। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की सूचना पर की गई। सूत्रों के अनुसार तस्कर यूपी से गोवंश लाकर कच्चे रास्तों से आगे भेजने की फिराक में थे। रेलवे लाइन किनारे कच्चे रास्ते पर जैसे ही पुलिस पहुंची, पूरा खेल उजागर हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह ने दावा किया कि “बरामद मवेशियों की संख्या 500 से अधिक हो सकती है।” उन्होंने यह भी बताया कि सदर अस्पताल के पास तीन युवकों ने कार्यकर्ताओं से उलझने की कोशिश की। इनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला।

थाना परिसर में खड़े हैं बेहाल मवेशी

सुबह से ही मवेशियों को गढ़वा थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। न चारा, न पानी, 8 घंटे से ज्यादा खड़े रहने के कारण हालत दयनीय हो गई। इस बीच अफवाह फैल गई कि “पशुओं को मुफ्त में बांटा जायेगा।” अफवाह सुनकर बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर पहुंच गये। गढ़वा के थानेदार सुनील कुमार तिवारी ने मीडिया को बताया कि “दो युवकों से पूछताछ हो रही है।” बरामद मवेशियों को गढ़वा या डाल्टनगंज गौशाला भेजा जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...