spot_img

JJMP उग्रवादियों के पास से मिले विदेशी हथियार ने ठनकाया पुलिस का माथा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के उग्रवादियों, माओवादियों के पास विदेशी हथियार पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा उस वक्‍त हुआ जब लातेहार में हुये मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में पुलिस को एके-47 समेत अ‍मेरिकी रायफल मिले। जेजेएमपी उग्रवादियों के पास मिले विदेशी हथियार ने पुलिस का माथा ठनका दिया। वैसे ये कोई नया मामला नहीं। इससे पहले भी कई बार उग्रवादियों के पास से विदेश हथियार मिल चुके हैं। लातेहार मुठभेड़ के बाद STF में एक हाई लेवल मीटिंग की गयी। मीटिंग में नक्सल विरोधी अभियान को और धारदार बनाने पर चर्चा की गई। आईजी अभियान अमोल विणुकान्त होमकर ने सहायक कमांडेंट की शहादत को बड़ा नुकसान बताया। उन्‍होंने कहा कि इसका खामियाजा उग्रवादियों को भुगतना पड़ेगा।

Read More : ना दे सके गवाही… लगा दिया ठिकाने… देखें वीडियो

Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो

यहां याद दिला दें कि 29 सितंबर को लातेहार के सलैया जंगल में जेजेएमपी और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुआ था। इसमें झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये थे। इस घटना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी थी। सलैया जंगल के आसपास के गांव को पुलिस छावनी में तब्‍दील कर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। सर्च ऑपरेशन में पुलिस को एक एके-47 समेत अन्य 7 राइफलें मिली। इनमें से दो हथियार अमेरिकन स्प्रिंग फील्ड राइफल थे। जिनका इस्तेमाल कभी अमेरिकन आर्मी द्वारा किया जाता था।

एनआइए नक्सलियों-उग्रवादियों तक विदेशी हथियार की पहुंचने की जांच कर रही है। अब एनआईए यह जांच करेगी कि जेजेएमपी के पास विदेशी हथियार कैसे पहुंचे। दहशतगर्दों के पास विदेशी हथियार का पहुंचना सुरक्षाबलों के लिए बुरी खबर है। साथ ही साथ खुफिया तंत्र की कहीं न कहीं विफलता भी है।

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...