Kohramlive : IPL 2024 ऑक्शन के लिए जगह का ऐलान कर दिया गया है। रविवार को IPL ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें एक बिल्डिंग पर नीलामी की तारीख और शहर के ऐलान का लाइट शो किया गया। पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में आयोजित की जायेगी। नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। इससे पहले 26 नवंबर को सभी 10 टीमों ने रिलीज और रिटेन किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप विजेता टीम के सात खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, शॉन एबॉट और स्टीव स्मिथ उन 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो साल 2024 IPL खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लेंगे। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी सबसे ज्यादा बेस प्राइस लिस्ट में हैं। हर्षल, ब्रूक, ठाकुर, वानिंदु हसरंगा के अलावा अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज शाहरुख खान को एक बार फिर से बोली लगाये जाने की उम्मीद होगी।

इसे भी पढ़ें :तीन राज्यों में कमल, तेलंगाना में बदलेगी सरकार…
इसे भी पढ़ें :रांची DC चिंता में, सबक सिखा सकते हैं ठेकेदार को…
इसे भी पढ़ें :लॉ युनिवर्सिटी और दो स्कूलों के पास लगी धारा 144… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :IMD ने किया अलर्ट, आज तूफान के आसार…
इसे भी पढ़ें :साली की शादी पर भयानक कांड, नौकरी छोड़ आया था जीजा…
इसे भी पढ़ें :WhatsApp में आ गया सीक्रेट फीचर… जानें
इसे भी पढ़ें :पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें :फर्जी डाक्यूमेंट लेकर कोर्ट में नौकरी हासिल करने पहुंच गये, फिर…
इसे भी पढ़ें :पेग की मात्रा में गड़बड़ी, फिर भी कार्रवाई नहीं
इसे भी पढ़ें :एक चूक और खाता से उड़ गये 99999 रुपये… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में 43 टेम्पू और 25 ई-रिक्शा जब्त… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के साथ क्या हुआ कोर्ट में… जानें












