spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

तीन राज्यों में कमल, तेलंगाना में बदलेगी सरकार…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : राजस्थान, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ में कमल खिला, वहीं तेलंगाना में भी सत्ता परिवर्तन के आसार हैं। राजस्थान-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राज खिसकने वाला है। मध्य प्रदेश में भाजपा बहुमत की ओर है। तेलंगाना में BRS और मिजोरम में ANF सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। वहीं, मध्य प्रदेश में भाजपा। सबसे पहले 7 नवम्बर को मिजोरम में चुनाव हुआ। इसके नतीजे 4 दिसम्बर यानी कल आयेंगे। चार राज्यों के जनादेश से मिले सियासी संकेतों के बाद यह झलका है कि PM नरेंद्र मोदी जनता के दिल अजीज हैं, संभावना है PM मोदी आज शाम भाजपा मुख्यालय में अपने नेता और कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे।

आज यानी 3 दिसंबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। करीब छह घंटे बाद वोटो की गिनती में भाजपा तीन राज्यों में आगे-आगे चलती रही। मध्य प्रदेश में भाजपा को शानदार बढ़त मिली। कांग्रेस शासित राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का राजनीतिक रिवाज बरकरार रहने के आसार हैं। वैसे राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को जोर का झटका लगा। भाजपा शुरू से ही आगे चलती रही। तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही थी। सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को झटका देकर कांग्रेस सत्ता पर आसीन होने के करीब है। पूरे देश में फिलहाल भाजपा की सरकार 10 राज्यों में है। वहीं, छह राज्यों की सरकार में भाजपा हिस्सेदार है। चार राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं। जबकि, तीन राज्यों में कांग्रेस गठबंधन सरकारों का हिस्सा है। सात राज्य ऐसे हैं जहां अन्य दलों की सरकारें हैं। पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पश्चिम बंगाल में TMS तेलंगाना में BRS, आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस, ओडिशा में बीजद और केरल में लेफ्ट गठबंधन की सरकार है।

जब मोदी सत्ता में आये..

साल 2014 के मई में नरेंद्र मोदी ने जब भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। तब सात राज्यों में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सरकार थी। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे, वहीं, आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सत्ता में थी। बाकी पांच राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे। साल 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। भाजपा का तब इकबाल बुलंद था, केवल चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। अभी 15 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। 2024 में लोकसभा और सात राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें झारखंड, ओडिशा, हरियाणा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र शामिल हैं। अभी सिक्किम, महाराष्ट्र, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ओडिशा में बीजद और आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

अब तक के नतीजे 

इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…

इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें

इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…

इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…

इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे लंबा पुल बना, क्या बोल गये CM… देखें

इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत… जानें कब

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...