Ranchi : पेग में शराब की मात्रा में गड़बड़ी और नक्शा भी स्वीकृत नक्शा के अनुरूप नहीं था। वहीं रात 11 बजे के बाद भी DJ एवं साउंड सिस्टम बेखौफ बजाने वाले बार रूइन हाउस बार-रेस्टोरेंट के बारे में डिटेल जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी रांची के उत्पाद उपायुक्त ने मांगी है। इससे पहले मिली शिकायत पर रांची पुलिस और उत्पाद विभाग अलग-अलग तिथि में रूइन हाउस बार रेस्टोरेंट में रेड कर चुकी है। छापामारी में वहां कई तरह की गड़बड़ियां पाई गई थी। इस बारे में पत्राचार भी किया गया था, पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रूइन हाउस बार-रेस्टोरेंट राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में है।
विभागीय पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि रूइन हाउस बार-रेस्टोरेंट के बारे में क्रांगेस युवा नेता आर्यन कुमार ने शिकायत की है। मिली शिकायत के बाद बीते 1 सितम्बर को रूइन हाउस में छापामारी की गई थी। छापामारी में कई तरह की गड़बड़ियां मिली थी। इससे संबंधित रिपोर्ट उत्पाद आयुक्त को दिया गया था। इस बार-रेस्टोरेंट में हाई कोर्ट के आदेश का भी हर रोज धज्जियां उड़ती है। इन्हें रोकने-टोकने या पूछने की हिमाकत किसी में नहीं। वहीं, बीते 10 नवम्बर को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा द्वारा छापामारी की गई थी। इस बारे में रांची के DC को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया था। इसके बाद उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग द्वारा रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त को बीते 26 अक्टूबर को जांच करने का आदेश दिया था, लेकिन तब से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : फर्जी डाक्यूमेंट लेकर कोर्ट में नौकरी हासिल करने पहुंच गये, फिर…
इसे भी पढ़ें : एक चूक और खाता से उड़ गये 99999 रुपये… जानें
इसे भी पढ़ें : दहलने से बच गया चाईबासा का यह गांव… जानें कैसे








