spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बदलेगा ट्रेनों में खान-पान का मेन्यू, रेल मंत्रालय ने IRCTC को दी छूट

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : रेलवे लगातार अपने यात्रियों को नई-नई सुविधाएं देने के लिए तत्‍पर रहता है। इस कड़ी में अब पहली बार यात्रियों को लोकल डिश (क्षेत्रीय भोजन) का मेनू कार्ड देने का फैसला रेलवे ने किया है। मधुमेह रोगियों, शिशुओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक यात्रियों के लिए अब यात्रा के दौरान हर तरह के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। मंगलवार को रेल बोर्ड के एक आदेश में कहा गया है कि IRCTC को स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ-साथ शुगर रोगियों, बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए उपयुक्त भोजन को अपने मेन्यू में शामिल करने के लिए बदलाव की छूट दे दी गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को अपनी फूड कैटरिंग सेवाओं में सुधार लाने और यात्रियों को अधिक विकल्प देने के उद्देश्य से अपने मेनू को बदलने की इजाजत दी है।

अब यात्रियों को नहीं रहेगी शिकायत

रेलवे के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, “महाराष्ट्र जैसे दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों से यात्रियों की शिकायतें आती थीं कि उन्हें क्षेत्रीय भोजन नहीं मिलता क्योंकि रेलवे के पास एक ही तरह के खाद्य और पेय पदार्थ हैं। यह पहली बार है जब बोर्ड ने आईआरसीटीसी को यह अधिकार दिया है कि वह अपने हिसाब से मेनू में बदलाव कर सके।” उन्होंने कहा, “यह न केवल भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा बल्कि डेस्टिनेशन के अनुसार मेनू को भी कस्टामाइज करने की इजाजत देगा। उदाहरण के लिए, गुजरात जाने वाली ट्रेन में फाफड़ा, ढोकला और महाराष्ट्र के वड़ा पाव जैसे स्थानीय व्यंजन अब इसमें शामिल होंगे।”

भोजन की क्‍वालिटी में होगा सुधार

बोर्ड ने अपने आदेश में आईआरसीटीसी से कहा कि मेनू तय करते समय उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि भोजन और सेवा की गुणवत्ता और मानकों में सुधार हो और मात्रा में बार-बार कटौती न की जाए। साथ ही यात्रियों की शिकायतों से बचने के लिए गुणवत्ता बनाए रखे, घटिया ब्रांडों का उपयोग न करे आदि। इसने यह भी कहा कि मेनू को टैरिफ के अनुरूप होना चाहिए और मेनू यात्रियों की जानकारी के लिए पूर्व-अधिसूचित किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :पहली बार किसी राष्ट्रपति का भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में हुआ आगमन, क्या बोल गईं … देखें

इसे भी पढ़ें :हाथियों की गरज से खौफ में बीती सारी रात, देखें क्या कर डाला…

इसे भी पढ़ें :Jacqueline Fernandez को पट‍ियाला हाईकोर्ट से मिली राहत

इसे भी पढ़ें :किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, Mumbai Indians के बैटिंग कोच नियुक्त

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...