Ranchi: चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद रबींद्र कुमार राणा का एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया। उन्हें एक दिन पहले मंगलवार को रिम्स रांची से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ले जाया गया था। उन्होंने अपराह्न् लगभग साढ़े तीन बजे आखिरी सांस ली। डॉक्टर के मुताबिक आरके राणा मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे थे। उनके कई अंग एक साथ खराब हो गए थे। इस वजह से उन्हें रिम्स रांची से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बता दें कि कल मंगलवार को जेल की प्रक्रिया पूरी करके उन्हें एम्स में लाया गया था। दिल्ली में ही राणा ने अंतिम सांस ली।
पार्थिव शरीर को रांची लाने की तैयारी
पूर्व सांसद आरके राणा बारे में पता चला कि फिलहाल उनके साथ उनके बेटे हैं और पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर को रांची लाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि रांची के सीबीआई कोर्ट ने बीते 21 फरवरी को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी 5 साल की सजा सुनाई थी। उनपर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। आरके राणा बिहार के खगड़िया से सांसद रहे थे।
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक्शन में गढ़वा SDO, अवैध ईंट भट्ठों का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : KVS में इन पदों पर बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी
इसे भी पढ़ें : Manoj Tiwari ने गाया 80 लाख में बना सबसे महंगा भोजपुरी गाना, देखना मिस ना करें(Video)
इसे भी पढ़ें : AIIMS में लालू एडमिट होंगे या नहीं, रिपोर्ट से होगा फैसला
इसे भी पढ़ें : एंड-टू-एंड ड्रोन ऑपरेशन प्लेटफॉर्म स्काईडेक लॉन्च
इसे भी पढ़ें: UP में घर पर बुलडोजर पहुंचते ही अपराधी ने कर दिया सरेंडर, देखें…
इसे भी पढ़ें: बिहार में खपाई जाती है नकली विदेशी शराब, गिरफ्तार तस्करों ने क्या कहा, देखें…
इसे भी पढ़ें: 6 साल की मासूम को मारने वाले का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें:रेड ड्रेस में Parineeti Chopra ने बरपाया कहर, देखे स्टाइलिश अवतार








