spot_img

रामनवमी से पहले रांची में फ्लैग मार्च, ड्रोन से भी निगरानी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रामनवमी पर्व से पहले रांची के कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिया। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर मार्च की शुरूआत फिरायालाल चौक से हुई। इसके बाद पुलिस दल सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद और लालपुर समेत कई इलाकों से गुजरा। रांची के रूरल SP, ट्रैफिक SP एवं सिटी SP के नेतृत्व में बाइक दस्ता भी सड़कों पर उतरा। यह दस्ता लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर और बरियातू थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करता नजर आया। संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों की ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा कर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। फ्लैग मार्च का मकसद रामनवमी के दौरान शांति और सौहार्द बनाये रखना, आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है। फ्लैग मार्च में सिटी DSP केबी रमण सहित कई DSP और थानेदार मौजूद थे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व नजर आयें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…

इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...