spot_img
spot_img

पेशी के लिए लाये गये पांच कैदी कोर्ट परिसर से फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : समस्तीपुर में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए पेशी के लिए लाए गए पांच कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गये। ये सभी पिछले साल अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी थे। घटना ने न सिर्फ कोर्ट कैंपस बल्कि पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर कार्रवाई शुरू की और एक कैदी नागेंद्र कुमार को दबोच लिया, जबकि बाकी चार की तलाश में छापेमारी जारी है। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस बाकी फरार कैदियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फरार कैदियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर, अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार शामिल हैं। ये सभी लूट व आपराधिक मामलों में पहले से आरोपित हैं। SP ने घटना को गंभीर मानते हुये तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये  और कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी गई है। अगर लापरवाही सामने आई, तो कार्रवाई तय मानी जा रही है। सदर SDPO संजय पांडेय ने बताया कि आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है और लगातार छापेमारी हो रही है।

इसे भी पढ़ें : कहां गया ट्रक, किसके हाथ आया वि’स्फोट?

इसे भी पढ़ें : वित्त आयोग के दौरे से पहले CM की अहम बैठक

इसे भी पढ़ें : “मुकुट की ओर” 12 हसीनायें

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : कांके में जमीन कारोबारी रमेश की ह’त्या का सनसनीखेज खुलासा

इसे भी पढ़ें : कल इन राज्यों में फिर बजेंगे सायरन, होगी मॉकड्रिल…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...