वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान समेत 5 सस्पेंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये रामगढ़ SP अजय कुमार खुद रजरप्पा मंदिर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच की। जांच के बाद SP ने तुरंत बड़ी कार्रवाई करते हुये चार जैप  जवानों और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इन जवानों पर गिरी गाज

जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें

  • आरक्षी श्याम लाल महतो

  • आरक्षी राधेश्याम कुजूर

  • आरक्षी बहादुर उरांव

  • आरक्षी जॉनसन सुरीन

शामिल हैं। ये सभी सैट-112 कैंप रजरप्पा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-04 बोकारो में तैनात थे। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय जैप-04 बोकारो निर्धारित किया गया है।

वीडियो में दिखी मारपीट

वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को लाठी-डंडों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली। SP अजय कुमार ने कहा कि रजरप्पा मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह भीड़ प्रबंधन के साथ श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करे। उन्होंने साफ कहा कि जांच में अगर किसी और कर्मी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़े :11 मार्च से बदलेगी गुरु की चाल, 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत

इसे भी पढ़े :ईरान में सत्ता का बड़ा फैसला, ये बने नये सुप्रीम लीडर…

इसे भी पढ़े :भावुक हुये निशांत बोले, “उनकी बहुत याद आती है, अगर वो आज…”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...