11 मार्च से बदलेगी गुरु की चाल, 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, समृद्धि, ज्ञान और सौभाग्य का कारक माना जाता है। अब 11 मार्च 2026 को गुरु मिथुन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। पिछले कई महीनों से वक्री चल रहे गुरु के मार्गी होते ही कई राशियों की रुकी किस्मत फिर से दौड़ने लगेगी। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक जब कोई ग्रह वक्री होता है तो कामों में रुकावट और देरी आती है। लेकिन गुरु के मार्गी होने से करियर, धन और विवाह से जुड़े मामलों में प्रगति तेज हो जाती है।

इन राशियों पर रहेगा खास असर

मेष राशि
साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि
गुरु आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं, इसलिए सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे।

वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

तुला राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ राशि
संतान से खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी और प्रेम व विवाह के योग बन सकते हैं।

गुरु को मजबूत करने के उपाय

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें

पीली वस्तुओं का दान करें (केला, चने की दाल)

माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगायें

मंत्र जप करें: “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:”

ज्योतिषियों के अनुसार 11 मार्च से 2 जून 2026 तक का समय कई लोगों के लिए नई योजनाएं शुरू करने और सफलता पाने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...