ईरान में सत्ता का बड़ा फैसला, ये बने नये सुप्रीम लीडर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव हुआ है। दिवंगत आयतुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा अली खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने सर्वसम्मति से मुजतबा खामेनेई को इस्लामिक रिपब्लिक का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया। रिपोर्ट के अनुसार असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ईरान की जनता से एकजुट रहने और नये सुप्रीम लीडर का समर्थन करने की अपील की है। मुजतबा खामेनेई के चयन के बाद तेहरान समेत कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मनाते नजर आये। ईरान की ताकतवर सैन्य इकाई IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) और आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ ने भी मुजतबा खामेनेई को समर्थन देने का ऐलान किया है।

तेहरान में धमाकों की आवाज

इधर, अमेरिका और इजराइल के साथ जारी टकराव के बीच तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरें सामने आई हैं, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है। इस बीच ईरान के जवाबी हमलों में सऊदी अरब के अल-खारज इलाके में दो लोगों की मौत की खबर है। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष में अब तक आठ अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं। मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात ने पूरे विश्व की चिंता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें : दुनिया का पहला ‘लौंग का पेड़’! जिसने बदल दिया इतिहास…

इसे भी पढ़ें : बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी से सहमी दुनिया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिया ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...