Kohramlive : उत्तर प्रदेश में पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक अनोखा कॉलेज खोला गया है। यहां शहर की साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता हुनर के साथ सुरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। इस अनोखे कॉलेज का नाम वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज (World Toilet Collage) रखा गया है। वाराणसी के नगर निगम में इस कॉलेज को खोला गया है। वाराणसी नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि हमारे यहां जितने भी सफाई कर्मचारी हैं, उनको किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं दी जाती है। ऐसे में इस कॉलेज के जरिए हम उन्हें ट्रेनिंग देकर प्रशिक्षित करेंगे, जिसमें उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली के अलावा सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
60 कर्मचारयों की ललेगी क्लास
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा की पहल पर वाराणसी नगर निगम ने यूपी में यह पहला कॉलेज खोला है। इस अनोखे कॉलेज में प्रतिदिन 60 कर्मचारियों की क्लास लगेगी, जिसमें उन्हें सफाई के दौरान क्या-क्या सावधनियां रखनी चाहिए और कौन से सामान का इस्तेमाल करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सफाई कर्मचारियों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले




