spot_img

पहले जान की कीमत लगाई 6 लाख, अब दिखाया ठेंगा, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (Pawan Thakur/MM Rahi): अनदेखी और लापरवाही के चलते मर गये मो. शहनवाज उर्फ अकरम, मो. सुल्‍तान और मो. ओसामा की जान की कीमत लगाई गई थी 6 लाख रुपये। यह कीमत लगाई थी वेदांता इलेक्‍ट्रो स्‍टील कंपनी बोकारो के अधिकारी। मारे गये तीनों के परिजनों को तत्‍काल 30-30 हजार रुपये नगद थमा दिये। वहीं 5 लाख 70 हजार का चेक तीनों के परिवारवालों को दिये गये। चेक बाउंस कर गया। दोबारा घर के लोग भागे-भागे पहुंचे अधिकारी के पास। उन्‍हें पुन: दूसरा चेक थमा दिया गया। इधर चेक दिया, उधर बैंकवाले को बोलकर पेमेंट स्‍टॉप करवा दिया। गांव के सीधे-साधे लोगों को यह खेल समझ में नहीं आया। रांची के ईटकी ठाकुरगांव में रहनेवाले अब्‍दुल खालिक ने बताया कि उनका बेटा अकरम तथा गांव के सुल्‍तान और ओसामा मेसर्स थाइसन क्रुप एलिवेटर कंपनी के थ्रु उक्‍त कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था।

बीते 27 सितंबर को कंपनी की अनदेखी से एक हादसा हुआ। कंपनी का लिफ्ट बिल्‍कुल जर्जर था, वहीं सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। वहीं हादसे में तीनों की जान चली गई। अब कंपनी अपने वादे से मुकर गया। उनके साथ छलावा कर रहा है। वहीं उनसे अब कहा जा रहा जाओ जो करना है करो, फूटी कौड़ी नहीं मिलने वाला। कंपनी की कार्यशैली से दुखी होकर अब्‍दुल खालिक ने सीएम हेमंत सोरेन के नाम एक आवेदन दिया है। वहीं आवेदन की कॉपी मुख्‍य सचिव और डीजीपी को भी दी गई है। सुनें क्‍या बोले मृतकों के घरवाले…

इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्‍कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें

इसे भी पढ़ें : OMICRON VARIANTS : विदेशयात्रा से लौटे 12 कोरोना संक्रमित LNJP अस्पताल में भर्ती

इसे भी पढ़ें : Omicron Variants : दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार राय को घर के बाहर गोलियों से भूना…

इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…

इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...